कलेक्टर के आदेश की उड़ रही धज्जियाँ… पटवारी लीलक साहू अब तक रिलीव नहीं”

कलेक्टर के आदेश की उड़ रही धज्जियाँ,
पटवारी लीलक साहू अब तक रिलीव नहीं”
ग्रामीण और पंचायत प्रतिनिधियों ने जताई नाराज़गी, की तत्काल कार्रवाई की माँग
कबीरधाम ज़िले के हल्का नंबर 37, लालपुर कला में पदस्थ पटवारी लीलक साहू का तबादला आदेश जिला कलेक्टर द्वारा बीते 20 दिन पूर्व जारी किया गया था। लेकिन अब तक न तो साहू रिलीव हुए हैं, और न ही नए पटवारी की पदस्थापना हो पाई है।
इस लापरवाही का खामियाजा गांव के आम नागरिकों, किसानों और छात्रों को उठाना पड़ रहा है।
ग्राम पंचायत सरपंच व ग्रामीण प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर नाराज़गी जताई और तत्काल रिलीव की माँग की।
ग्रामीणों की मुख्य माँगें:
आदेश का पालन कर लीलक साहू को तुरंत रिलीव किया जाए
हल्का क्षेत्र में नए पटवारी की नियुक्ति शीघ्र हो
आदेश की अवहेलना करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हो
प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है:
क्या पटवारी को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है?
क्या कलेक्टर का आदेश मात्र औपचारिकता बनकर रह गया है?
अब देखना यह है कि जिला प्रशासन कब कार्रवाई करता है और ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या का समाधान कब तक होता है।





