कबीरधाम

*मजगांव में मनरेगा कार्य में जेसीबी मशीन के उपयोग का आरोप, ग्रामीणों में नाराजगी*

*मजगांव में मनरेगा कार्य में जेसीबी मशीन के उपयोग का आरोप, ग्रामीणों में नाराजगी*

*कवर्धा/*

जिला कबीरधाम के ग्राम मजगांव में मनरेगा योजना के तहत कराए जा रहे कार्य को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कार्य पालन अभियंता, जल संसाधन विभाग द्वारा मनरेगा के अंतर्गत होने वाले कार्य को जेसीबी मशीन से कराया जा रहा है, जबकि मनरेगा योजना का उद्देश्य मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराना है।
ग्रामीणों का कहना है कि मनरेगा एक मजदूर आधारित योजना है, जिसमें अधिकतम कार्य मजदूरों के माध्यम से कराया जाना चाहिए। लेकिन मजगांव में जेसीबी मशीन से खुदाई और अन्य कार्य कराए जाने के कारण स्थानीय मजदूरों को काम नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनमें नाराजगी बढ़ रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि यदि मशीनों से ही कार्य कराया जाएगा तो मनरेगा योजना का मूल उद्देश्य ही समाप्त हो जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर मशीनों से कराए जा रहे कार्य पर रोक लगाई जाए और मजदूरों को काम दिया जाए।
ग्रामीणों का यह भी कहना है कि यदि जल्द ही इस मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो वे इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से करेंगे।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हुए जांच कर उचित कार्रवाई करता है।

Prime News TV

PrimenewsTV: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। PrimenewsTV पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button