कबीरधाम

गौरव पथ योजना में लापरवाही, दो दिन में ही फ़टी सीसी रोड..…

निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी

गौरव पथ योजना में लापरवाही, दो दिन में ही फ़टी सीसी रोड…..

कवर्धा। ग्राम पंचायत चंदैनी के आश्रित ग्राम मजगांव में गौरव पथ योजना के तहत निर्मित सीसी रोड निर्माण में गंभीर अनियमितता सामने आई है। सड़क निर्माण के महज दो दिन बाद ही सड़क पर बड़ी-बड़ी दरारें उभर आई हैं, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की गई है तथा घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है। सड़क की स्थिति देखकर यह साफ प्रतीत होता है कि कार्य में लापरवाही बरती गई है और भ्रष्टाचार के कारण ही यह स्थिति उत्पन्न हुई है।
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि शासन की महत्वपूर्ण योजना के तहत बनने वाली सड़क यदि इतनी जल्दी क्षतिग्रस्त हो रही है, तो यह जनधन की बर्बादी है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने एवं सड़क का पुनः गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने की मांग की है।

Prime News TV

PrimenewsTV: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। PrimenewsTV पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button