रायपुर

सुपरवाइजर की गंदी करतूत: महिला लैब टेक्नीशियन के साथ किया दुष्कर्म

रायपुर. राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल के महिला लैब टेक्नीशियन से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. अस्पताल के ही सुपरवाइजर ने घटना को अंजाम दिया है. यह मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक, घटना अगस्त की बताई जा रही है. पीड़ित महिला के मुताबिक, सुपरवाइजर बुधराम साहू पिछले कई दिनों से बुरी नियत रख रहा था. किसी न किसी बहाने से छेड़छाड़ करने की कोशिश भी करता था. लोक-लाज के भय से चुप रही. इसी का फायदा उठाकर अगस्त में आरोपी अस्पताल के काम का बहाना कर वह घर पहुंच गया और अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया.

किसी तरह हिम्मत जुटाकर महिला ने मामले की की शिकायत डीडी नगर थाने में की. पुलिस ने एसटी एससी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर तत्काल आरोपी को गिरफ्तार किया. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

Prime News TV

PrimenewsTV: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। PrimenewsTV पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button