छत्तीसगढ़

मछली पकड़ने वाले अधेड़ की खून से सनी मिली लाश, इलाके में फैली दहशत

मुंगेली | मुंगेली जिले के लोरमी में अपराध की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रबेली गांव के पास एक अधेड़ मछली पकड़ने वाले की खून से सनी लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक का शव मनियारी नदी के पुराने रपटे पर मिला, जहां धारदार हथियार से किए गए हमले के निशान पाए गए हैं।

मृतक की उम्र 55 से 60 वर्ष के बीच बताई जा रही है। लोरमी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनाकर परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार, मृतक मछली पकड़ने का काम करता था, और इस घटना के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल है।पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना कर दिया गया है, और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Prime News TV

PrimenewsTV: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। PrimenewsTV पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button