कबीरधाम

एल.एल.बी. के बाद एल.एल.एम. में टॉपर बनी शहर की दोनों प्रतिभाशाली बहने।

एल.एल.बी. के बाद एल.एल.एम. में टॉपर बनी शहर की दोनों प्रतिभाशाली बहने
कवर्धा। एल.एल.एम. सेकंड सेमेस्टर में जून 2024 पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी ने अपनी मेरिट लिस्ट जारी की है, जिसमें छत्तीसगढ़ यूनिवर्सिटी में सबसे ज्यादा अंक लाकर कवर्धा शहर अविनीश कौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है वहीं उनकी छोटी बहन सुष्मित कौर छाबड़ा ने सेकंड स्थान प्राप्त कर कवर्धा सहित अंचल और सिक्ख समाज व परिवार का नाम रोशन किया है।

अविनीश कौर ने कुल 1600 अंकों में 1168 अंक प्राप्त किया जिनका प्रतिशत 73% रहा वहीं सुष्मिता कौर ने 1600 अंकों में 1158 अंक प्राप्त कर 72.37% प्राप्त किया। ज्ञात हो कि एल.एल. बी. 2022 की परीक्षा में भी अविनीश कौर व सुष्मित कौर छाबड़ा ने टॉप टेन की लिस्ट में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया था व 2022 के दीक्षांत समारोह में अवनीश कौर को पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया था। इस वर्ष 2025 के दीक्षांत समारोह में भी जो कि अप्रैल माह में होने जा रहा है उसमें भी अविनीश कौर का नाम चयनित किया गया है।

बता दे कि दोनों ही प्रतिभाशाली बच्चियाँ कवर्धा शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी गुरुदयाल सिंह छाबड़ा की पुत्रीयाँ है। दोनों ही बच्चियों की सफलता पर कवर्धा सिख समाज सहित शहर वासियों ने शुभकामनाएं एवं बधाइयां प्रेषित की हैं।

Prime News TV

PrimenewsTV: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। PrimenewsTV पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button