भिलाई

BIG BREAKING : भिलाई में पुलिस ने किया तीन लोगों पर फायरिंग करने वाल अमित जोश का एनकाउंटर जयंती स्टेडियम के पास मुठभेड़ में मारा गया बदमाश

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने नगर में पिछले चार महिना पूर्व तीन लोगों पर फायरिंग कर फरार होने वाले अमित जोश का शुक्रवार शाम को जयंती स्टेडियम के पास एनकाउंटर कर दिया।


मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में अमित जोश को मार गिराया। बता दें 4 माह पहले अमित जोश ने 3 लोगों पर फायरिंग की थी|

जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस केस में पुलिस आरोपी की तलाश में थी। बताया जा रहा है कि एसीसीयू की टीम को पता चला कि अमित जोश जयंती स्टेडियम के पास है। इसके बाद टीम आरोपी को पकडऩे गई थी, तभी उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अमित जोश ढेर हो गया है।

Prime News TV

PrimenewsTV: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। PrimenewsTV पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button