छत्तीसगढ़

*किसान विरोधी सरकार: खाद, बीज की कमी पर बहाने बना रही सरकार -गोपाल साहू*

* *छत्तीसगढ़ के किसानों की परशानियों पर आँख मुंदकर सो रही सरकार-सूरज उपाध्याय*


*किसान विरोधी सरकार: खाद, बीज की कमी पर बहाने बना रही सरकार -गोपाल साहू*

*छत्तीसगढ़ के किसानों की परशानियों पर आँख मुंदकर सो रही सरकार-सूरज उपाध्याय*

रायपुर,19 जुलाई 2025। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लगभग सभी सोसाइटियों में खाद की कमी की निरंतरता से बनी हुई है, सरकार सिर्फ बहाने बना रही है। इस सम्बन्ध में 20 जून 2025 को आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में सरकार को ज्ञापन सौंपा था और मांग की थी कि DAP, यूरिया और बीज की भारी कमी से राज्य के किसानों को भारी परेशानी हो रही है किन्तु 1 माह बीत जाने के बाद भी सरकार के कान में जूँ तक नहीं रेंगा, मुख्यमंत्री, मंत्री,विधायक सिर्फ कार्यक्रमों में व्यस्त हैं उन्हें किसानों की समस्यायों से कुछ लेना देना नहीं है सभी विभाग सिर्फ भ्रष्टाचार करके नेताओं का कमीशन की व्यवस्था में लगे हुए हैं?

पवन चंद्रवंशी ने कहा कि खाद एवं बीज की कमी से कई किसान प्रतिदिन संघर्ष कर रहे हैं। जबकि सरकार वैकल्पिक व्यवस्था व प्रतिस्थापन (NPK, SSP, नैनो डीएपी) की बात कर रही है। खरीफ सत्र 2025 के लिए मांग 3.10 लाख टन थी लेकिन अब तक केवल 1.10 लाख टन डीएपी ही सरकार उपलब्ध करा पायी है। यूरीया का भी वितरण लक्ष्य 7.12 लाख टन में से लगभग 3.59 लाख टन और 4.32 लाख क्विंटल बीजों की जरुरत थी, लेकिन सरकार सिर्फ 3.83 लाख क्विंटल ही उपलब्ध करा पाई है। निजी विक्रेताओं के माध्यम से महंगे भाव 2100 प्रति बैग पर खाद उपलब्ध हो रही है।जब सरकार को पता है की कितने खाद यूरिया बीज की आपूर्ती की जानी है तब इतनी कमी पर सवाल वाज़िब है यह सब सरकार के संरक्षण में कृत्रिम कमी दिखाकर किसानों को निजी विक्रताओं से खाद यूरिया बीज खरीदने को जानबूझकर मजबूर किया जा रहा है ताकि निजी विक्रेताओं को लाभ पहुँचाकर उनसे मोटा कमीशन लिया जा सके।

हुकुमत साहू ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न विकासखंडों में किसानों को झांसा दे नकली खाद और बीज थमाने का खेल चल रहा है। कथित तौर पर जिम्मेदार विभाग के मैदानी अमले की मिली भगत से यह सारा खेल चल रहा है। निजी प्रतिष्ठानों में खाद बेच रहे व्यवसायियों के

द्वारा निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूल की जा रही है। राज्य के हर विकासखंड के गावों में खाद और बीज की पर्याप्त आपूर्ती नहीं हो पा रही है। जिससे किसानों को दर दर भटकना पड़ रहा है साथ ही किसानों की मांगो को समिति प्रबंधकों द्वारा अनदेखा किया जा रहा है।

देवीचंद चंद्रवंशी ने कहा कि जहां सरकारी समितियों में खाद नहीं मिल रही, वहां जांच कर कीमतों को नियंत्रित करना चाहिए। बीज स्टॉक में कमी को पूरा करने के लिए तत्परता, अतिरिक्त स्टॉक और वितरण केंद्रों को बढ़ावा दें।

आम आदमी पार्टी राज्य में किसानों को हो रही इन परेशानियों पर सरकार का विरोध करती है और यदि जल्द ही सरकार ने किसानों की परेशानियां दूर नहीं की तो आम आदमी पार्टी किसानों के साथ मिलकर सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी।

*देवीचंद चंद्रवंशी*
*जिला महासचिव*
*आम आदमी पार्टी कबीरधाम (छ:ग)*
*9644952222*

Prime News TV

PrimenewsTV: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। PrimenewsTV पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button