कबीरधाम

*ज़िले के 12127 ग्रामीण परिवारों ने एक साथ किया सामूहिक गृह प्रवेश।*

*उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासो से,12 हजार से अधिक ग्रामीण परिवारों का सपना हुआ पूरा।*

  • *ज़िले के 12127 ग्रामीण परिवारों ने एक साथ किया सामूहिक गृह प्रवेश।*

*उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासो से,12 हजार से अधिक ग्रामीण परिवारों का सपना हुआ पूरा।*

*चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिंदू नव वर्ष के अवसर पर ज़िले के ग्रामीण परिवारों को मिली खुशियां!*

उप मुख्यमंत्री एवं मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्री विजय शर्मा के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत कबीरधाम ज़िले के 12127 ग्रामीण परिवारो ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिंदू नव वर्ष के अवसर पर सामूहिक रूप से गृह प्रवेश किया। उल्लेखनीय है कि राज्यव्यापी महा गृह प्रवेश उत्सव का आयोजन 30 मार्च को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की उपस्थिति में बिलासपुर के मोहभट्ट में भव्य आयोजन किया गया है। इस दौरान प्रदेश के लाखों ग्रामीण परिवारों को उनके नए नव निर्मित प्रधानमंत्री आवास में गृह प्रवेश किया गया तथा नए हितग्राहियों को आवास स्वीकृत का प्रमाण पत्र भेंट किया गया है।

*एक नजर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में हो रहे निर्माण कार्यों पर…..!*

वित्तीय वर्ष 2024-25 में कबीरधाम जिला अंतर्गत 42705 आवास निर्माण का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। इनमें से 34871 आवास की स्वीकृति प्रदान की गई है। 25171 हितग्राहियों को प्रथम किस्त 16410 हितग्राहियों को द्वितीय किस्त एव 5391 हितग्राहियों को तृतीय किस्त की राशि जारी किया गया था। इनमें से अभी तक 9299 आवास का निर्माण कार्य पूरा हो गया है तथा शेष निर्माण कार्य प्रगतिशील है। प्रतिदिन सैकड़ो की तादाद में आवास का निर्माण पूरा हो रहा है।


*सामूहिक गृह प्रवेश की विकासखंड वॉर स्थिति!!*

*कबीरधाम के जनपद पंचायत बोड़ला के 1272, कवर्धा के 3207, पंडरिया के 3341 एवं स.लोहारा के 2807 सहित कुल 12127 ग्रामीण परिवारो ने 30 मार्च चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (हिंदू नव वर्ष) के अवसर पर सामूहिक गृह प्रवेश किया।*

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम श्री अजय कुमार त्रिपाठी ने चर्चा करते हुए बताया की जिले के 12127 आवास लाभान्वित परिवार एक साथ सामूहिक गृह प्रवेश किए हैं। सीईओ श्री अजय त्रिपाठी ने आगे बताया कि माननीय प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कबीरधाम जिले के आवास हितग्राही श्रीमती धनकुँवर बैगा पति स्वर्गीय श्री राम दयाल बैगा ग्राम पंचायत सिंघानपुरी एवं श्री दल्लू राम बैगा पिता श्री रुमन बैगा ग्राम हाथीडोब ग्राम पंचायत सिंघानपुरी विकासखंड बोड़ला शामिल हुए है। महाग्र प्रवेश उत्सव के दौरान कबीरधाम जिले के उक्त दोनों हितग्राहियों को माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा आवास की चाबी भेंट कर सम्मानित किया गया है।

Prime News TV

PrimenewsTV: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। PrimenewsTV पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button