पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से किसानों को दिवाली से पहले मिली बड़ी सौगात…
गन्ना विक्रेता किसानों को 5.98 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि का भुगतान

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से किसानों को दिवाली से पहले मिली बड़ी सौगात…
गन्ना विक्रेता किसानों को 5.98 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि का भुगतान
कवर्धा। पंडरिया क्षेत्रीय विधायक के निरंतर प्रयासों से राज्य शासन ने दिवाली पर्व से पहले गन्ना उत्पादक किसानों को बड़ी राहत दी है। वर्ष 2024-25 के पेराई सत्र के लिए गन्ना विक्रेता किसानों को प्रति क्विंटल ₹39.90 की दर से कुल ₹5.98 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की गई है।
आज दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्या., पंडरिया को राज्य शासन द्वारा यह राशि प्रदाय की गई। कारखाना प्रबंधन ने इस राशि को पेराई सत्र 2024-25 में शामिल 7,658 गन्ना विक्रेता किसानों के खातों में भुगतान हेतु बैंक को प्रेषित कर दिया है।
पंडरिया विधायक ने इस अवसर पर कहा कि —
> “राज्य सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। गन्ना उत्पादक किसानों को दिवाली से पहले यह प्रोत्साहन राशि मिलना उनके परिश्रम का सम्मान है। शासन की हर योजना का उद्देश्य किसान की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाना है।”
विधायक ने इसके लिए मुख्यमंत्री और सहकारिता विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी किसानों के हित में इस तरह के निर्णय जारी रहेंगे।





