कबीरधाम
ग्राम पंचायत महरा टोला के सचिव गौतम साहू का निधन

*ब्रेकिंग न्यूज़*
ग्राम पंचायत महरा टोला के सचिव गौतम साहू का निधन
कबीरधाम। ग्राम पंचायत महरा टोला (विकासखंड सहसपुर लोहरा) के सचिव गौतम साहू का दुखद निधन हो गया है। वे विगत एक महीने से अस्वस्थ चल रहे थे।
उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को उनके गृह ग्राम कापा में 9 बजे किया जाएगा।
गौतम साहू के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। ग्रामीणों और सहकर्मियों ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।





