कबीरधाम
*सिलेंडर के बढ़े दाम को लेकर महिला कांग्रेस ने किया अनोखा प्रदर्शन*

*सिलेंडर के बढ़े दाम को लेकर महिला कांग्रेस ने किया अनोखा प्रदर्शन*
बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर दामों की गई बढ़ोतरी को लेकर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सीमा अनंत के नेतृत्व में कांग्रेस भवन के सामने सिगनल चौक में महिला कांग्रेस द्वारा चूल्हा जलाकर पकोड़ा तलकर भाजपा सरकार को कोसा गया लगातार बढ़ती महंगाई से छोटे मध्यम परिवार के लिए रसोई में गैस सिलेंडर दूभर होते जा रहा है महिलाएं अब लकड़ी चूल्हा जलाने मजबूर हो रही है एक ओर भाजपा मोदी सरकार उज्ज्वला योजना से गैस सिलेंडर बांटने की काम कर रही है और दूसरी ओर रिफिलिंग की दरों में लगातार बढ़ाती जा रही हैं सरकार की कथनी और करनी से महिला युवा और आम जनता त्रस्त है





