कवर्धा से बड़ी खबर : मुस्लिम ट्रस्ट ने आदिवासी बेटी को न्याय दिलाने की उठाई मांग

कवर्धा से बड़ी खबर : मुस्लिम ट्रस्ट ने आदिवासी बेटी को न्याय दिलाने की उठाई मांग
कवर्धा, 26 सितम्बर 2025।
कवर्धा मुस्लिम ट्रस्ट ने एक ज्ञापन महामहिम राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन को सौंपा है। ट्रस्ट ने 24 सितम्बर 2025 को आदिवासी समाज की बेटी के साथ हुए कथित आपत्तिजनक कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि यह घटना आदिवासी समाज एवं पूरे समाज के लिए अत्यंत पीड़ादायक है। मुस्लिम समाज ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो समाज में आक्रोश व्याप्त रहेगा।
मुस्लिम ट्रस्ट ने स्पष्ट किया कि पीड़िता एवं उसके परिवार को न्याय दिलाना शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ज्ञापन के माध्यम से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कठोर सजा देने की मांग की गई है।
ज्ञापन की प्रतियां मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, गृहमंत्री एवं पुलिस महानिदेशक सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों को भी भेजी गई हैं।
मुस्लिम ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र न्याय नहीं मिला तो समाज आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।





