विधायक जी ने जन्मदिन की शुरुआत हरितिमा के साथ की
जिला स्काउट गाइड के विद्यार्थियों ने भी विधायक जी से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाइयाँ दीं

विधायक जी ने जन्मदिन की शुरुआत हरितिमा के साथ की
कवर्धा।
छत्तीसगढ़ विधानसभा की उत्कृष्ट माननीय विधायक भावना दीदी ने अपने जन्मदिन की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ की। कवर्धा निवास परिसर के पास उन्होंने वृक्षारोपण कर हरियाली बढ़ाने और ग्रीन इंडिया का संदेश दिया।
इस अवसर पर हरितिमा समूह कवर्धा के सदस्यों ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विधायक जी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम के दौरान जिला स्काउट गाइड के विद्यार्थियों ने भी विधायक जी से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाइयाँ दीं और पर्यावरण बचाने के अभियान में सहयोग देने का संकल्प लिया।

विधायक जी ने सभी उपस्थित लोगों का आभार जताते हुए कहा कि पेड़ लगाना ही आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ा उपहार है। उन्होंने समाज से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और पर्यावरण बचाने की अपील की।




