कबीरधाम

*पेयजल समस्या से मुक्त हुआ सरोदादादर का बैगा पारा* *कबीरधाम जिले में पेयजल शिकायतों के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर 180002330008 जारी*

*पेयजल समस्या से मुक्त हुआ सरोदादादर का बैगा पारा*

*कबीरधाम जिले में पेयजल शिकायतों के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर 180002330008 जारी*

कवर्धा, 1 अप्रैल 2025। मैकल पर्वत श्रृंखला के ऊपरी क्षेत्र में स्थित बड़े सरोदादादर के मंडलाकोन्हा पारा टोला में विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय के लिए पानी की समस्या अब बीते दिनों की बात हो गई है। पेयजल संकट की सूचना मिलते ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की टीम ने तत्काल स्थल का निरीक्षण किया और खराब हैंडपंप की मरम्मत कर उसे पुनः चालू कर दिया। हैंडपंप से पानी आने पर स्थानीय निवासी राजू बैगा सहित ग्रामीणों ने विभाग को धन्यवाद दिया।

*ग्रीष्मकाल में पेयजल आपूर्ति के लिए कंट्रोल रूम स्थापित*

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव श्री अब्दुल कैसर हक़ के निर्देश और कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में जिले में पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम आगामी आदेश तक संचालित रहेगा, जिससे जिले में निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
जिले में नागरिकों की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर 180002330008 जारी किया गया है, जिस पर पेयजल संबंधी किसी भी समस्या की सूचना दी जा सकती है।

*विकासखण्ड स्तर पर समाधान के लिए प्रभारी एवं संपर्क नम्बर जारी*

कार्यपालन अभियंता श्री डी.एस. राजपूत ने बताया कि जिला स्तर पर कंट्रोल रूम के प्रभारी अधिकारी श्री ओम प्रकाश साहू को नियुक्त किया गया है।
नागरिकों से अपील की गई है कि वे जल आपूर्ति संबंधी किसी भी समस्या के समाधान के लिए उपरोक्त अधिकारियों या टोल फ्री नंबर पर संपर्क करें।
विकासखंडवार पेयजल समस्या के निवारण के लिए संपर्क अधिकारी इस प्रकार है।

विकासखंड कवर्धा: उप अभियंता श्री सुधीर श्रीवास्तव (मो. 9754001401)

विकासखंड सहसपुर लोहारा: उप अभियंता श्री भोला राम सिन्हा (मो. 9302701549)

विकासखंड पंडरिया: उप अभियंता श्री आई. पी. श्याम (मो. 8889163931)

विकासखंड बोड़ला: उप अभियंता श्री टोमन लाल कुंजाम (मो. 6264238686)

Prime News TV

PrimenewsTV: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। PrimenewsTV पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button