नगर पालिका कवर्धा के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 5, आदर्श नगर में कई महीनों से नालियों की सफाई नहीं होने से नागरिकों में भारी नाराजगी

नगर पालिका कवर्धा के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 5, आदर्श नगर में कई महीनों से नालियों की सफाई नहीं होने से नागरिकों में भारी नाराजगी
नालियाँ जाम पड़ी हैं, गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या की जानकारी सफाई कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों को कई बार दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
वार्डवासियों ने बताया कि नाली जाम होने के कारण बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है तथा डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बना हुआ है। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से तत्काल नाली सफाई कराने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। नागरिकों का कहना है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे उच्च अधिकारियों एवं जनसुनवाई/सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराने को मजबूर होंगे।





